Purnia News: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 90 मरीजों की हुई जांच
पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धर्मपुर मानव कल्याण संस्थान धमदाहा की ओर से रविवार को आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 90 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में धमदाहा प्रखंड के अलावा केनगर प्रखंड से भी मरीज पहुंचे। अखंड ज्योति हॉस्पिटल श्रीनगर के चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच की। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार ठाकुर उर्फ बीके ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक माह की 17 तारीख को संस्थान परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाता है। 17 अगस्त को आयोजित शिविर में जांच के दौरान 35 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। चिकित्सकों ने इन मरीजों को ऑपरेशन की सलाह दी है। इनका निःशुल्क ऑपरेशन 21 अगस्त को अखंड ज्योति हॉस्पिटल श्रीनगर में कराया जाएगा। वहीं, आंखों की रोशनी से संबंधित समस्या वाले 15 मरीजों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.