पूर्णिया, जुलाई 25 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। रौटा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन मिलने के छह घंटे से भी कम समय में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मुख्य आरोपी बमबम कुमार चौधरी, निवासी आमबाड़ी, को राज्य राजमार्ग-99 पर टेना गांव के समीप भागने के प्रयास के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद किया वहीं, बरामद नाबालिग को नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...