Purnia News: नाटक सिंहासन के कलाकारों का 12 को सम्मान
पूर्णिया, जुलाई 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भगवान प्रसाद जयसवाल पुस्तकालय की ओर से 12 जुलाई को लेखक चन्द्रकिशोर जायसवाल लिखित नाटक सिंहासन की सफल प्रस्तुति के लिए नाटक में अलग- अलग भूमिका निभाने वाले सभी मंचीय कलाकारों और मंच सज्जा के कलाकारों को सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान कार्यक्रम कलाभवन नाट्य विभाग के प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन हॉल में संपन्न होगा। यह सम्मान भगवान प्रसाद जायसवाल पुस्तकालय की ओर से दिया जायगा। कार्यक्रम के आयोजक भगवान प्रसाद जायसवाल ने इसकी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.