Purnia News: नहर किनारे वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
पूर्णिया, अगस्त 23 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के खगहा से डकैता जाने वाली नहर के पास रविवार अहले सुबह करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव नहर किनारे पड़ा मिला। प्रथमदृष्टया पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। वृद्ध के गला और पेट पर जख्म के निशान मिले हैं। आसपास खून के निशान हैं। स्थानीय लोगों ने नहर किनारे शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही इस बिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.