पूर्णिया, नवम्बर 4 -- जीविका दीदियों के नशामुक्ति अभियान को मिला सहयोग Purnia News: नशा हर रूप में जीवन का करता है नाश : पूर्णिया में दीदियों के नशामुक्ति अभियान को ब्रह्माकुमारी का मिला साथ -फोटो -16 : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाती ब्रह्माकुमारी की पूर्णिया शाखा की मुकुटमणि दीदी। -- -महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली -बायसी में मुकुटमणि दीदी ने दिलाई शपथ पूर्णिया, वरीय संवाददाता। नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले के बनमनखी और बायसी प्रखंड में जीविका महिला संकुल संघों की ओर से एक व्यापक नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। एक से सात नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान में अब आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारी का भी सहयोग मिल गया है, जिससे इस सामाजिक पहल को और अधिक मजबूती मिली है। अभियान के तहत बनमनखी के मिलन, संगम, अधिकार, ममता, व ख़ुशी मह...