Purnia News: नशा व अपराध मुक्त समाज बनाने पर हुई चर्चा
पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने पदभार ग्रहण करने के बाद रविवार शाम थाना परिसर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करना तथा नशा एवं अपराध मुक्त समाज के निर्माण को लेकर जनसहभागिता सुनिश्चित करना था। अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष का बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.