पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशामुक्त युवा विकसित भारत मिशन के तत्वावधान में माई भारत द्वारा जिला स्कूल पूर्णिया में नशा मुक्ति विषय पर विविध प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पूर्णिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में और फैकल्टी विकास कुमार के सहयोग एवं मार्गदर्शन में सहभागिता की। प्रतियोगिता में संस्थान की छात्रा शांभवी सिन्हा ने कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। वहीं छात्रा रिया कुमारी ने भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट अभिव्यक्ति एवं सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन, रजिस...