पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्मैक के आदी एक युवक ने अपने पिता एवं भाई का सिर फोड़ दिया। दोनों युवक को नशा करने से मना कर रहे थे, जिसके आवेश में युवक ने घटना को अंजाम दिया। घायल पिता एवं पुत्र का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है। घायल की पहचान मरंगा थाना के हरदा बाजार निवासी बद्री महलदार एवं उनके बेटे पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बद्री महलादार का एक अन्य पुत्र स्मैक का आदी है। वह आए दिन नशे के लिए परिवार पर रूपये देने का दबाव बनाता रहता है। गुरूवार सुबह वह नशे के लिए जिद्द कर रह था। यह भी पढ़ें- नशा करने से मना किया तो पिता और भाई का सिर फोड़ा जिसपर पिता एवं बड़े भाई ने उसे समझाने की कोशिश की। इतने में घर में रखे लाठी- डंडे से उसने पिता व बड़े भाई की पिटाई शुरू कर दी। जिससे दोनों के सिर...