पूर्णिया, नवम्बर 4 -- Purnia News: नशामुक्त बिहार अभियान के तहत पूर्णिया में ड्रोन के माध्यम से सघन छापेमारी -अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ बरामद कर किया गया विनष्ट पूर्णिया। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा नशामुक्त बिहार अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग पूर्णिया द्वारा ड्रोन के माध्यम से विभिन्न चिह्नित स्थलों पर सघन छापेमारी एवं निगरानी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना कसबा क्षेत्र अंतर्गत कजरा, संथाली टोला, सिंघिया, बनेडीह, बनैली पूर्वी मुसहरी सहित विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर ड्रोन के माध्यम से सघन छायांकन एवं निगरानी की गई। इस दौरान अवैध रूप से संचालित चुलाई शराब निर्माण से संबंधित गतिविधियों का पता लगाते हुए चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विध...