पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मां को खीर, पीले रंग की मिठाई, केला और फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। मान्यता है कि मां स्कंदमाता की सच्चे मन से आराधना करने से भक्तों को ज्ञान, सकारात्मक ऊर्जा और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां की कृपा से संतान सुख मिलता है तथा जीवन के कष्टों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। मयारपुर दुर्गा स्थान जलालगढ़ दुर्गा स्थान सहित प्रखंड के सभी दुर्गा मंदिरों में विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Shamli News: नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु सुबह और शाम की आरती में श्रद्...