पूर्णिया, अगस्त 5 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा होने पर मां और होने वाले शिशु को स्वस्थ्य और सुरक्षित रखने के लिए आशा कर्मियों द्वारा लाभार्थी को नजदीकी अस्पताल लाया जाता है। अस्पताल में एएनएम के सहयोग से स्वस्थ्य और सुरक्षित प्रसव सुविधा उपलब्ध कराते हुए मां और नवजात शिशु को सुरक्षित किया जाता है। जन्म के बाद नवजात शिशु का वजन दो किलोग्राम या उससे कम होने वाले शिशु को कंगारू मदर केयर केएमसी विधि द्वारा सुरक्षित किया जाता है। शिशु के जन्म के बाद सामान्य कम वजन वाले शिशु के परिजनों को घर में कंगारू मदर केयर विधि द्वारा सुरक्षित रखने की जानकारी दी जाती है, जिससे कि शिशु बहुत जल्द विकास करते हुए स्वस्थ्य और सुरक्षित हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- कंगारू मदर केयर कम वजन के बच्चों में मौत के खतरे का कम...