पूर्णिया, अगस्त 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नर्सरी में बीज संग्रहण से लेकर पौधरोपण तक खर्च ही खर्च है। इससे भी अधिक अहम इसकी रखवाली है। पौधरोपण को लेकर वन विभाग की नर्सरियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। हर वर्ष वन विभाग, सामाजिक वानिकी प्रभाग तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाता है। विभागीय सूत्रों के अनुसार एक पौधे के रोपण, गड्ढा खोदने, खाद, सुरक्षा व्यवस्था और प्रारंभिक देखभाल सहित औसत खर्च 80 से 150 रुपये तक आता है। वहीं पौधों के तीन वर्षों तक रखरखाव, सिंचाई, निराई-गुड़ाई और सुरक्षा पर प्रति पौधा 150 से 300 रुपये तक अतिरिक्त खर्च किया जाता है। मनरेगा योजना के तहत वृक्षारोपण में पेड़ के लगाने से लेकर 5 वर्ष तक के लिए मेंटेनेंस किया जाता है। इसी तरह मनरेगा योजना के तहत जहां भी वृक्षा...