पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के चन्द्रगामा पंचायत अंतर्गत दोघरिया गांव में एक युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है। युवक की चप्पल परमान नदी किनारे मिलने के बाद उसके नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दोघरिया निवासी 30 वर्षीय नंद किशोर गुरुवार को शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे। उनकी नवविवाहिता पत्नी आरती कुमारी जब खोजबीन करते हुए नदी किनारे पहुंची तो वहां पति की चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मुख्य प्रतिनिधि रहमत हुसैन मौके पर पहुंचे और प्रशासन को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सरैया : रेवा घाट पर अधेड़ डूबा, लापता इसके बाद अंचलाधिकारी गणेश पासवान क...