पूर्णिया, अगस्त 10 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगी कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इससे शाम ढलते ही कई सड़कें और गली-मोहल्ले अंधेरे में डूब जाते हैं। स्थानीय लोगों को रात के समय आवागमन में परेशानी हो रही है। पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार चौधरी ने नगर पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधा की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर लोगों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, लेकिन अब तक व्यापक स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- Gridih News: हाईमास्ट लाइट जल्द होगी दुरुस्त: विनय संथालिया उन्होंने सभी वार्डों का सर्वे कराकर खराब स्ट्रीट लाइटों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा नियमित निगरानी की...