पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के लालगंज पंचायत भवन तथा नगर निगम अंतर्गत जगदंब स्मारक मध्य विद्यालय में वार्ड संख्या 4, 5, 6 एवं 7 के नागरिकों के लिए प्रशासन द्वारा आयोजित सहयोग शिविर में विधायक विजय खेमका शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का अधिकारी की उपस्थिति में निरीक्षण किया। विधायक ने शिविर में पहुंचे आवेदकों और नागरिकों से उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों की जानकारी ली। शिविर में निष्पादित आवेदनों की जानकारी भी ली। इस अवसर पर विधायक ने कहा एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पंचायतों एवं नगर निगम क्षेत्रों में प्रत्येक माह प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों की समस्याओं का उनके क्षेत्र में ही शीघ...