पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मॉर्निंग शिफ्ट समाप्त होने के बाद बुधवार से सभी उच्च विद्यालयों का संचालन सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक शुरू हो गया। नए समय के पहले ही दिन धमदाहा प्रखंड के मीरगंज सहित विभिन्न पंचायतों के उच्च विद्यालयों में कक्षा 9, 10 एवं 12 की त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बघवा कन्या में छात्र-छात्राएं निर्धारित समय पर विद्यालय पोशाक में पहुंचे और उत्साहपूर्वक परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई थीं। यह भी पढ़ें- Buxar News: जिले में कदाचारमुक्त माहौल में प्रथम त्रैमासिक परीक्षा शुरू परीक्षा के दौरान अनुशासन ...