पूर्णिया, जुलाई 11 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। धान रोपनी का समय शुरू हो चुका है। रोपाई और सिंचाई के लिए नहरों में पानी नहीं रहने से किसान खासे परेशान हैं। किसानों ने बताया कि भीमनगर बराज से निकलने वाली मुख्य केनाल जेबीसी आरडी नहर में पानी नहीं आने से वितरणी एवं उपवितरणी नहरों में पानी नहीं पहुंच पाया है। जिसके कारण किसानों को डीजल खरीद पंपसेट से धान-रोपनी करना पड़ रहा है। किसानों ने आगे बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बनमनखी के अधीनस्थ तीनों सेक्शन क्रमशः बनमनखी वन, बनमनखी टू एवं बडहारा कोठी में कृषि विद्युतीकरण भगवान भरोसे है। अधिकांश किसानों के खेतों तक विद्युतीकरण तक नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: फलका में छह माह से खराब है ट्रांसफार्मर, सिचाई में खर्च हो रहा अतिरिक्त राशि कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर नहीं है। क...