पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा नेहरू चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य एवं आकर्षक पंडाल सजाया जा रहा है। यहां पूजा करने के लिए आने वाली महिलाएं नारियल, चूड़ी एवं मिठाई का ही चढ़ावा चढ़ाती हैं। यहां बलि प्रथा नहीं होती है। पूजा समिति के द्वारा हर साल की तरह इस बार भी पूजा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है। खास बात यह है कि यहां आयोजन समिति के सदस्य स्वयं पुरोहित के रूप में भाग लेते हैं। यहां मेला भी सजता है। दुर्गा मंदिर के बाहर भव्य आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा हगै। महिला एवं पुरूष श्रद्धालु अलग-अलग रास्ते से मंदिर तक पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Pakur News: श्रद्धालुओं के अटूट आस्था व विश्वास का केंद्र बना हुआ है बड़कियारी गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया क...