पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। नगर पंचायत धमदाहा में जन वितरण प्रणाली की दुकान के रिक्त पद पर ग्रामीण क्षेत्र के एक आवेदक के चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड संख्या 21 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए निर्धारित पद पर नगर पंचायत क्षेत्र के तीन आवेदकों की अनदेखी कर दूरस्थ बिशनपुर ग्राम पंचायत के आवेदक का नाम औपबंधिक सूची में पहले स्थान पर रखने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में स्थानीय आवेदकों ने आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर आपत्ति दर्ज कराई है। आवेदकों के अनुसार, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के इस पद के लिए नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 निवासी भानु प्रताप सिंह वार्ड संख्या 19 निवासी अमरेंद्र झा और वार्ड संख्या 9 निवासी रेणु कुमारी ने आवेदन किया था। इसके बावजूद इन आवेदकों के दा...