Purnia News: धमदाहा के सीओ, बीडीओ एवं आरडीओ का हुआ तबादला
पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा के सीओ, बीडीओ एवं आरडीओ तबादला हो गया है। धमदाहा के निवर्तमान अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ को जिला अपर भू-अर्जन पदाधिकारी शिवहर बनाया गया है। वहीं निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार को कटिहार जिला के समेली का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है जबकि ग्रामीण विकास अधिकारी नैना पाल को कुर्साकांटा में ग्रामीण विकास अधिकारी बनाया गया है। अमित कुमार को धमदाहा का नया अंचलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह मधुबनी जिला के लदनिया बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर को धमदाहा का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया हैं। हालांकि राकेश कुमार ठाकुर पहले पूर्णिया जिला के केनगर में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। यह भी पढ़ें- अभिषेक सीएम सचिवालय, मृत्युंजय बीपीएससी गए; बिहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.