पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया से बनमनखी और धमदाहा रूटों पर चलने वाली बसों के लिए वन वे की व्यवस्था की गई है। अब इन रूटों पर चलने वाली बसों को न्यू मरंगा बायपास के सहारे शहर में इंट्री मिलेगी। जबकि जाने के लिए गिरजा चौक एवं मधुबनी चौक होते हुए व्यवस्था पूर्ववत रहेगी। मधुबनी बाजार में बड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर तत्काल यह व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि आने वाले कुछ ही समय में इन रूटों पर चलने वाले बस समेत बड़े वाहनों के लिए न्यू मरंगा बायपास के सहारे ही शहर में प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था होगी। इसके लिए जिला परिवहन कार्यालय में विस्तृत रणनीति तैयार की जा रही है। फिलहाल खासकर बस सेवा के लिए बहाल व्यवस्था के तहत बनमनखी और धमदाहा रूटों से आने वाले...