पूर्णिया, नवम्बर 7 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को हरदा बाजार में खरीदारों की काफी चहल-पहल रही। सुबह से ही बाजार की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी, जो देर शाम तक जारी रही। हरदा क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, हरदा और कबैया पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। धनतेरस को लेकर बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों में विशेष सजावट के साथ कई तरह के ऑफर और पुरस्कार भी रखे गए थे। लोगों ने फ्रिज, अलमारी, मीटकेस, झाड़ू, बर्तन सहित घरेलू उपयोग की विभिन्न सामग्रियों की जमकर खरीदारी की। यह भी पढ़ें- Chatra News: धनतेरस पर हंटरगंज बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी दुकानदारों ने बताया कि धनतेरस को लेकर इस बार ग्राहकों ...