Purnia News: धनतेरस पर लाइट वेट ज्वेलरी की मांग, पिछले साल से बुकिंग में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि
पूर्णिया, नवम्बर 6 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। धनतेरस पर स्वर्ण आभूषण बाजार धन-धन होने वाला है। सोने-चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट और आगामी विवाह सीजन के कारण उपभोक्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह है। इस बार सर्राफा बाजार लाइटवेट (कम वजन वाले) फैशनेबल आभूषण और डायमंड सेट की बुकिंग में पिछले साल के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत की भारी वृद्धि देखी जा रही है। इस बार शादी का सीजन भी नवम्बर से ही शुरू हो रहा है। गहना ज्वेलरी के कारोबारी प्रह्लाद कुमार मुन्ना का कहना है कि इस बार लाइट वेट ज्वेलरी की मांग ज्यादा है। इसके अलावा भगवान की मूर्ति, सोने और चांदी के सिक्के की भी मांग है। धनतेरस (धनत्रयोदशी) का पावन पर्व शुक्रवार को मनाया जा रहा है। पाँच दिनों तक चलने वाले दीपावली महा उत्सव का यह पहला और बेहद महत्वपूर्ण दिन होता है। धार्मिक मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.