Purnia News: दो शिफ्टों में ट्रैफिक कंट्रोल करेगी पुलिस
पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में जाम और शोहदेबाजी पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। अब ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी 2 शिफ्ट में लगेगी। फिलहाल ये व्यवस्था शहर के 5 प्रमुख चौक-चौराहों पर शुरू की गई है। इनमें आरएन साह चौक, गिरजा चौक, आस्था मंदिर के समीप, लाइन बाजार एवं कटिहार मोड़ शमिल है。
नई टाइमिंग: ट्रैफिक डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि इन जगहों पर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके लिए कर्मियों को 2 शिफ्ट में बांटा गया है। बता दें कि पहले पुलिस की ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही लगती थी। इसी वजह से सुबह स्कूल-कॉलेज और शाम को बाजार के समय जाम की समस्या ज्यादा बढ़ जाती थी।
आस्था मंदिर के पास उचक्कों पर लगाम: खासकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.