Purnia News: दो महीने से लापता शादीशुदा महिला साहबगंज से मिली
पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने लापता शादीशुदा एक महिला को झारखंड राज्य के साहबगंज से प्रेमी के साथ ढूंढ निकाला। वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। मामला चम्पानगर थाना क्षेत्र के जगनी पंचायत अंतर्गत सौराहा गाँव निवासी स्व0 घोतन लाल मेहता का पुत्र मंटू कुमार मेहता की पत्नी लाडली कुमारी का है,जो बीते 7 अगस्त 2026 की शाम 4 बजे को अपने ससुराल से लापता थी। उस समय शादीशुदा महिला के पति मंटू कुमार मेहता ने अपनी पत्नी लाडली कुमारी के अपहरण का मामला चम्पानगर थाना में 12 अगस्त 2026 को दर्ज कराया था। 2 महीने 12 दिन की जांच और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद लाडली कुमारी को पुलिस ने झारखंड के साहबगंज से बरामद कर लिया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: लड़की के अपहरण मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, युवती बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.