पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। आसियानी घाट में पुल का हिस्सा टूटकर गिरने के बाद बुधवार को अमौर विधायक सह एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर आवागमन की समस्या की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि बिजली के हाई वोल्टेज तार हटने के बाद पुल निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा और इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। विधायक ने कहा कि आसियानी घाट पुल का हिस्सा टूटने की घटना दुखद है। इससे अमौर और जलालगढ़ के बीच सीधा और कम दूरी का संपर्क टूट गया है। उन्होंने स्थल पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अंचलाधिकारी को आवागमन की सुविधा के लिए एक और नाव की वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि पुल नि...