पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। पहली घटना थाना चौक के समीप एक दुकान में हुई, जबकि दूसरी घटना श्रीपुर मिलिक पंचायत के श्रीपुर गांव में हुई। दोनों घटनाओं में पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। थाना चौक के समीप दुकानदार अमरेंद्र कुमार की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि सोमवार की शाम वह दुकान बंद कर नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या चार स्थित गोढ़ियारी अपने घर चला गया था। इसी दौरान रात करीब दस बजे अचानक उसकी दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। इस घटना में दुकानदार को लाखों रुपये की क्षति हुई है। यह भी पढ़ें...