पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। अमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बैसा प्रखंड के पूर्वी हिस्से के डेढ़ दर्जन पंचायतों की लाइफलाइन माने जाने वाले वर्षों पुराने जर्जर दोमोहनी लोहे के पुल के नीचे जमा जलकुंभी को हटाने का कार्य प्रशासन ने शुरू कर दिया है। पुल के नीचे भारी मात्रा में जलकुंभी जमा होने से पुल की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा था। इस संबंध में आपके लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई शुरू की गई। जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पुल के नीचे जमा जलकुंभी को हटाने के लिए श्रमिकों को लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Ara News: रूद्रनगर डायवर्सन : युद्धस्तर पर मरम्मत, जल्द आवागमन बहाल होने की उम्मीद अंचलाधिकारी गोपाल कुमार ने बताया कि जलकुंभी हटाने का ...