Purnia News: दोमोहनी छठ घाट पर जलकुंभी और कचरे का अंबार, सफाई की मांग
पूर्णिया, नवम्बर 7 -- घाट की बदहाली से बढ़ी श्रद्धालुओं की चिंता Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। छठ महापर्व को लेकर बैसा और अमौर प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। घरों से लेकर बाजारों तक छठ की रौनक दिखने लगी है, लेकिन दूसरी ओर नदी घाटों की बदहाली छठव्रतियों की चिंता बढ़ा रही है। बैसा प्रखंड की शीशाबाड़ी पंचायत अंतर्गत दोमोहनी छठ घाट पर जलकुंभी, जंगल और कचरे का अंबार लगा हुआ है। इससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण में पूजा और अर्घ्य देने में परेशानी होने की आशंका है। स्थानीय समाजसेवी संतोष कुमार सहित ग्रामीणों ने बताया कि हर साल छठ के समय घाट की सफाई की समस्या सामने आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाता है। दोमोहनी पुल के एक तरफ नदी में जलकुंभी इतनी अधिक फैल गई है कि पानी का बड़ा हिस्सा दिखाई तक नहीं देता। गंदगी और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.