पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। प्रखंड के राजघाट गरैल एवं धमदाहा पूर्व पैक्स में अध्यक्ष पद पर मतदाताओं ने पुराने चेहरे पर विश्वास जताया है। प्रखंड के दो पैक्स में बुधवार को संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर बैक टू बैक दोनों निवर्तमान जीत दर्ज किया हैं। धमदाहा पूर्व पैक्स में 942 मत पड़े हैं। जिसमें धनंजय कुमार सिंह को 617 मत प्राप्त हुआ है जबकि रिंकू सिंह को 278 मत एवं 48 मत निरस्त घोषित किया गया है। इस प्रकार धनंजय कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रिंकू सिंह को 329 मतों बड़े अंतर से हराकर कर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: दोनों पैक्स में अध्यक्ष पद के पुराने चेहरा पर लोगों ने जताया विश्वास धमदाहा पूर्व पैक्स में एससी वर्ग के सदस्य पद पर गंगा पासवान ने 456 मत लाकर जीत दर्ज किया ह...