Purnia News: दूसरे दिन भी आलम नगर में पसरा मातम, कई घरों में नहीं जला चूल्हा
पूर्णिया, अगस्त 11 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। एक साथ तीन सहोदर भाइयों की चाप के कुंड में मछली पकड़ने के दौरान डूबकर हुई मौत की घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी आलम नगर गांव में मातम पसरा रहा। गांव में हर तरफ सन्नाटा और गम का माहौल रहा। घटना से सदमे में कई घरों में दूसरे दिन भी चूल्हा नहीं जला। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों की मां बेगम दुलहरी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पिता अलांगिर, दादा मो. अख्तर और दादी मेहनूर भी बच्चों की मौत से बदहवास हैं। परिजनों को अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि एक साथ परिवार के तीन मासूम उनसे हमेशा के लिए दूर हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद कसबा के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री मो. आफाक आलम मंगलवार को आलम नगर गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.