पूर्णिया, अगस्त 11 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को मीरगंज क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा रहा। अहले सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मीरगंज, खगहा, चिकनी, घरारी, दमैली, रंगपुरा, चंपावती, संझाघाट सहित आसपास के गांवों के शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, फूल व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। कई शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं और युवाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। दिनभर शिवालय...