Purnia News: दुर्गा मंदिर मेला परिसर का अधिकारियों ने लिया जायजा
पूर्णिया, अक्टूबर 17 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज के पावरग्रिड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा मेले और रावण दहन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया। अनुमंडल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत प्रताप सिंह चौहान, अंचलाधिकारी अमित कुमार और मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण मौजूद रहे। अधिकारियों ने मेला परिसर के साथ रावण दहन कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारु रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: अनुमंडल कार्यालय में कंट्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.