पूर्णिया, अक्टूबर 18 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों में भीड़ और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए पूर्णिया में संचालित 102 एंबुलेंस सेवा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी, सड़क दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस टीमों को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश हैं। दुर्गा पूजा के अवसर पर शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बड़ी संख्या में पूजा पंडाल लगाए जाते हैं। प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और पूजा पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में अचानक तबीयत बिगड़ने, चोट लगने, सड़क दुर्घटना, बेहोशी, सांस लेने में परेशानी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों की आशंका बनी रहती है। इसे ध्...