Purnia News: दुर्गा पूजा को लेकर मीरगंज में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
पूर्णिया, अक्टूबर 18 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा में शांति और सुरक्षा बनाए रखने को लेकर मीरगंज पुलिस अलर्ट है। रविवार को थानाध्यक्ष आदित्य किरण के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना परिसर से निकला मार्च बाजार की चारों प्रमुख सड़कों से गुजरा। पूजा पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस का उद्देश्य दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु निर्भीक होकर मां दुर्गा के दर्शन कर सकें और मेला घूम सकें। यह भी पढ़ें- Bhaga...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.