पूर्णिया, अक्टूबर 17 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी कॉलेजों में 21 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। अवकाश समाप्त होते ही 22 अक्टूबर से स्नातक के विभिन्न सेमेस्टर के परीक्षाओं के आयोजन की कवायद शुरू हो जाएगी। वहीं नए सत्र में पीजी में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा ऑनलाइन आवेदन की तिथि भी छुट्टी के बाद ही निर्धारित की जाएगी। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि स्पेशल परीक्षा स्नातक पार्ट थर्ड का रिजल्ट विश्वविद्यालय के द्वारा जारी कर दिया गया है। साथ ही परीक्षार्थियों का टीआर संबंधित कॉलेजों को भेजा जा रहा है। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा जल्द ही स्नातक सिक्स सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया ज...