Purnia News: दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी को लेकर बैठक
पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शारदीय नवरात्र पूजा अर्चना के लिए रंगभूमि मैदान के उत्तर दिशा में स्थित नवग्रह बाटिका स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष वीणा देवी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पूजा अर्चना की तैयारियां को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया गया। इस दौरान पंडित प्रभु चरण दास के नेतृत्व में मुख्य यजमान विजय कुमार चौधरी एवं उनकी पत्नी अंजू चौधरी पूजा अर्चना का सारी व्यवस्था देखेंगे। साथ ही साथ महिलाओं ने संध्या आरती के समय उपस्थित रहने का निर्णय लिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुलेखा देवी, बबली देवी, संगता देवी, ममता देवी, मधु देवी, सीता देवी, सोनी देवी, चांदनी देवी, रेणु देवी, नूतन देवी, सरोज देवी, लता देवी मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.