पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुर्गापूजा के दौरान शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर के दो दर्जन से अधिक पूजा पंडालों और उनके आसपास के इलाकों में विशेष सफाई कराई जाएगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से सफाई का रोस्टर तैयार किया जा रहा है। रोस्टर के अनुसार सफाई कर्मियों की तैनाती कर नियमित रूप से कचरे का उठाव और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। दुर्गापूजा के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में साफ-सफाई बनाए रखना नगर निगम के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसे देखते हुए पंडालों के आसपास जमा कचरे को हटाने और गंदगी वाले स्थानों की नियमित सफाई कराने की तैयारी की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: न...