पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- धमदाहा में पूजा और मेला सुरक्षा के निर्देश Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। दुर्गापूजा एवं दशहरा मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर धमदाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार की अगुवाई में हुई बैठक में अधिकारियों ने पूजा समितियों को सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने सभी पूजा समितियों को एक-दो दिनों के भीतर पूजा और मेला आयोजन की अनुज्ञप्ति हर हाल में प्राप्त करने का निर्देश दिया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले मेले, मंदिरों और बलि दिए जाने वाले स्थलों की सूची पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने अस्थायी पूजा पंडाल के निर्माण के लिए संबंधित सहायक अभियंता से अनुमति संबंधी प्रमाणपत्र ले...