पूर्णिया, अक्टूबर 18 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में दुर्गापूजा को लेकर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। शहरी क्षेत्र में जहां थाना गश्ती के साथ बाइकर्स टीम की अनवरत गश्त जारी कर दी गई है, वहीं ग्रामीण इलाके में भी संबंधित थाना की पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है। हर थाने को अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया कराया गया है, जो संवेदनशील जगहों पर निगहबानी कर रहे हैं। शहरी इलाके में भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके लिए कुल 17 ड्रॉपगेट बनाए गए हैं। इन ड्रॉपगेट के अलावा हर प्रमुख चौक- चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। जिले के सभी अनुमंडलों में संबंधित एसडीपीओ लगातार विधि व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: दुर्गापूजा में बिजली, आग और सफाई की समस्या पर इन नंबरों पर करें ...