पूर्णिया, अक्टूबर 18 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार की रात चम्पानगर बाजार और केनगर चौक सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर पुलिस ने फ्लैगमार्च निकाला। पूर्णिया एएसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर सदर-2 एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार और दंडाधिकारी के रूप में मौजूद केनगर बीडीओ मनीष कुमार के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैगमार्च निकाला गया। इसमें चम्पानगर, केनगर, जलालगढ़, कसबा और श्रीनगर थाना की पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे। फ्लैगमार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने की अपील की। साथ ही आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Pu...