पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुर्गापूजा को लेकर जिले में 209 पंडाल बनाए गए हैं। इन पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर की जा रही व्यवस्था का अग्निशमन विभाग की ओर से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में जिले में कुल 11 पूजा पंडालों को संवेदनशील पंडालों के रूप में चिन्हित किया गया है। जहां दमकल की गाड़ियों के साथ अग्निशमन विभाग के जवानों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। चिन्हित पूजा पंडालों में सदर अनुमंडल अन्तर्गत फ्रेंडशिप क्लब समिति कप्तानपारा पूर्णिया, राम जानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी पूजा समिति भट्ठा बाजार पूर्णिया, भट्ठा दुर्गाबाड़ी पूजा समिति पूर्णिया, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कसबा, मां वैष्णवी धाम जलालगढ़ स्टेशन चौक जलालगढ़, केनगर थाना, सार्वजनिक माता चौक दुर्गा पूजा पूर्णिया, धमदाहा अनुमंडल ...