पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। एसबीआई आरसेटी में मंगलवार को 12 दिवसीय गो पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) दिनेश कुमार दिनकर एवं आरसेटी निदेशक अमर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलडीएम दिनेश कुमार दिनकर ने कहा कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उद्यम की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से व्यवस्थित तरीके से व्यवसाय शुरू करने तथा चरणबद्ध ढंग से इसका विस्तार करने का आह्वान किया, ताकि वे आत्मनिर्भर बनने के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार सृजित कर सकें। उन्होंने बाजार की मांग के अनुसार समय-समय पर सर्वेक्षण कर उत्पादों में आवश्यक बदलाव करने की भी सलाह दी। आरसेटी निदेशक अमर कुमार ने 35 प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते ह...