Purnia News: दीवाली के त्योहार पर 10 हजार पीएनजी उपभोक्ता बरतें सावधानी
पूर्णिया, नवम्बर 7 -- दीपावली पर पीएनजी सुरक्षा के लिए सावधानियां Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया में सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन के तहत 600 किलोमीटर में पीएनजी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। दीवाली में पीएनजी के 10 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन के वरिष्ठ प्रबंधक रमण कुमार के मुताबिक दीपावली के शुभ अवसर पर अपने घरों में दीप जलाते समय प्राकृतिक गैस (पीएनजी) पाइपलाइन एवं गैस मीटर के आसपास विशेष सावधानी बरतें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीएनजी गैस पाइपलाइन, गैस मीटर एवं रेगुलेटर के आसपास दीये, मोमबत्ती अथवा अगरबत्ती न जलाएं। गैस पाइपलाइन एवं मीटर के नजदीक पटाखे, फुलझड़ी या अन्य आतिशबाजी बिल्कुल न करें। गैस मीटर एवं पाइपलाइन के आसपास ज्वलनशील सजावटी सामग्री न रखें। गैस पाइपलाइन एवं मीटर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.