पूर्णिया, नवम्बर 7 -- मिस्त्री टोला में आग से दो घर राख Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दीवानगंज पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित मिस्त्री टोला में गुरुवार की रात आग लगने से दो मजदूरों के घर जलकर राख हो गए। अगलगी में घरों में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन, जरूरी कागजात और करीब 1.80 लाख रुपये नकद जल गए। घटना के बाद दोनों परिवारों के सामने खाने-पीने और रहने का संकट उत्पन्न हो गया है।जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दोनों घरों का सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। दोनों पीड़ित परिवार दैनिक मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करते हैं। घटना के समय परिवार के सदस्य काम पर गए ह...