Purnia News: दिव्यांगजन को मिली ट्राईसाइकिल
पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के श्रीनगर प्रखंड के सिंघिया पंचायत भवन परिसर में एसबीआई फाउंडेशन जन जागरण केन्द्र के सौजन्य से चनका पंचायत के वार्ड संख्या 05 निवासी अकलू बिस्वास को आवागमन में सुविधा के लिए ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल मिलने के बाद अकलू बिस्वास के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। यह केवल एक ट्राईसाइकिल नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति के लिए आत्मनिर्भरता, सम्मान और अपने दैनिक जीवन में आगे बढ़ने का एक साधन है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अमरेंद्र कुमार, मुखिया प्रेम प्रकाश मंडल एवं सुमन झा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.