Purnia News: दिवंगत साहित्यकारों को दी गयी श्रद्धांजलि
पूर्णिया, अगस्त 11 -- Purnia News: पूर्णिया। चर्चित हिन्दी साहित्य संगठन तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद जिला इकाई शाखा की बैठक गोपाल चन्द्र घोष मंगलम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी जिला इकाई शाखा समारोह नवंबर में करने का निर्णय लिया गया। इसके पश्चात दो दिवंगत साहित्यकारों में डा रामनरेश भक्त एवं श्यामदेव राय को दो मिनट मौन रह कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विचार सत्र में परिषद संस्थापक कैलाश बिहारी चौधरी, उपाध्यक्ष सुनील समदर्शी, जिला शाखा कोषाध्यक्ष मनोज अम्बष्ठ, मुख्य अतिथि बाबा बैद्यनाथ, विशिष्ट अतिथि पंडित चंद्रशेखर झा एवं गोपाल चन्द्र घोष मंगलम आदि ने अपने अपने संस्मरण भावपूर्ण प्रस्तुत कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। काव्य गोष्ठि की शुरुआत बाबा बैद्यनाथ के सरस्वती वंदना से हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.