Purnia News: दिल्ली से लौट गृह स्वामी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पूर्णिया, जुलाई 5 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना के खुश्कीबाग स्टेशन रोड स्थित बंद घर से चोरी के मामले में गृहस्वामी ने केस दर्ज करवाया है। पीड़ित गृह स्वामी कृष्णा कुमार ने पुलिस को बताया कि वे हाल में अपना स्थाई घर छोड़ कर खुश्कीबाग स्टेशन रोड स्थित किराए के मकान में रहने आए हैं। यहां घर बंद कर परिवार के साथ बेटी का इलाज कराने दिल्ली चले गए थे। 3 जुलाई को मकान मालिक ने फोन पर बताया कि उनका मेन गेट का दरवाजा एवं ताला टूटा हुआ है। पीड़ित के चचेरे भाई ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके बाद जब गृह स्वामी घर लौटे तो उन्होंने कमरे में अलमीरा टूटा पाया। जिसमें से एक लाख रुपये कैश, सोने के कान की बाली, सोने का गला का सेट, सोने का मंगलसूत्र एवं सोने का एक जोड़ा कंगन गायब था। सदर थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.