Purnia News: दिल्ली में खराब मौसम जयपुर डायवर्ट हुई पूर्णिया की फ्लाइट
पूर्णिया, सितम्बर 5 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को शुक्रवार को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्णिया से दिल्ली की फ्लाइट (संख्या 6 ई-6560) को दिल्ली में खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। जयपुर से फिर सभी यात्री दिल्ली पहुंचे। पूर्णिया से दिल्ली पहुंचने में करीब छह घंटे का वक्त लग गया। इस दौरान कुछ यात्रियों को परेशानी भी हुई। जानकारी के मुताबिक दिल्ली की फ्लाइट पूर्णिया से 1.55 मिनट पर रवाना हुई। दिल्ली में खराब मौसम के कारण छह बजे के करीब यह फ्लाइट जयपुर पहुंची। जयपुर से फिर 6.40 बजे रवाना हुई। शुक्रवार को करीब आठ बजे सभी यात्री दिल्ली पहुंचे। कुल मिलाकर पूर्णिया से जयपुर होकर दिल्ली जाने में हवाई यात्रियों को छह घंटे का वक्त लगा। शाम आठ बजे के करीब सभी यात्री द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.