पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बिहार पुलिस के 'जन विश्वास, संकल्प हमारा' अभियान के तहत सरदार पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस परेड 2026 के अवसर पर निकाली गई राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का दालकोला चेकपोस्ट पर भव्य स्वागत किया गया। किशनगंज जिले से निकली रैली के दालकोला चेकपोस्ट पहुंचने पर एएसपी जितेंद्र पांडेय, थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने रैली में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों का स्वागत किया। इस मौके पर एएसपी जितेंद्र पांडेय ने कहा कि 'नशामुक्त बिहार, गौरवशाली बिहार' के संकल्प के साथ यह राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और बिहार को नशामुक्त बनाने के अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur New...